अमर सैनी
नोएडा। भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संजीव त्यागी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में समाज के सभी सदस्य उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य 20 सितंबर को नव निर्वाचित सदस्य राजीव राय को मिली जान से मारने की धमकी के खिलाफ एकजुटता व्यक्त करना था।इस दौरान मांग की गई कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए।
सभी सदस्यों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि राजीव को 20 सितंबर को अज्ञात नंबर से फोन पर धमकी मिली है। समाज के लोगों ने एकमत से भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि राजीव राय सांसद की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और धमकी देने वाले फोन की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए। संजीव त्यागी ने कहा, “अगर सरकार ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया, तो समाज में आक्रोश बढ़ेगा और हम धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।” उन्होंने सरकार से अपील की कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए । बैठक में कई लोगों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से देवेंद्र त्यागी, एसपी त्यागी, रमेश त्यागी और नितिन त्यागी समेत अन्य लोग शामिल रहे। सभी ने मिलकर इस गंभीर मुद्दे पर अपने विचार रखे और सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।






पाठकों की राय