Noida Road Accident: नोएडा में बस से बाइक सवार कुचलकर मौत, चालक की तलाश में पुलिस जुटी

Noida Road Accident: नोएडा में बस से बाइक सवार कुचलकर मौत, चालक की तलाश में पुलिस जुटी

नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक निजी कॉलेज की बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक नितिन कुमार के भतीजे कृष्ण कुमार ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से हापुड़ के शुक्लमपुरा गांव निवासी नितिन कुमार 19 जनवरी को किसी काम से ग्रेटर नोएडा आए थे। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शारदा गोल चक्कर से एलजी की ओर जाने वाले रास्ते पर निजी कॉलेज की बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि नितिन की मौके पर ही मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने स्थानीय लोगों और छात्रों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ा दी है।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img