Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

जिले की सभी फैक्ट्री और कंपनी में होगी फायर एनओसी की जांच, डीएम ने दिए आदेश

जिले की सभी फैक्ट्री और कंपनी में होगी फायर एनओसी की जांच, डीएम ने दिए आदेश
ग्रेटर नोएडा में स्थित एक सोफा फैक्ट्री में आग लगने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने सोफा फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में स्थित एक सोफा फैक्ट्री में आग लगने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने सोफा फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, अब दूसरी ओर गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इस मामले में एक टीम का गठन किया। यह टीम जिले में स्थिति सभी कंपनियों की फायर एनओसी और अन्य जरूरी चीजों की जांच करेगी, लेकिन अगर कमी मिली तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि ग्रेटर नोएडा में साइट-4 स्थित सोफा बनाने वाली कंपनी में मंगलवार सुबह आग लगने से तीन कारीगरों की जलकर मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक मृतक के जीजा की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक तकी हसन के खिलाफ केस दर्ज किया था। पीड़ित का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक की लापरवाही के चलते ही उसके साले और अन्य दो लोगों की मौत हुई है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बुलदंशहर निवासी जमील पुत्र हनीफ ने थाना बीटा-2 में मुकदमा दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री मालिक तकी हसन की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है। पीड़ित के मुताबिक उसका साला गुलफाम अपने साथी दिलशाद और मजहर आलम के साथ सोफा के साथ रिक्लाइनर बनाने वाली कंपनी में काम करता था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 26 नवंबर को सुबह फैक्ट्री में आग लग गई। पीड़ित के मुताबिक यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। पीड़ित ने फैक्ट्री मालिक पर आरोप लगाया कि उसने सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए थे। उसकी लापरवाही के कारण यह घटना घटी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

इन लोगों की हुई थी मौत

थाना बीटा-2 क्षेत्र के साइट-4 स्थित एक सोफा निर्माण कंपनी में मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि जब घटनास्थल पर तलाशी अभियान चलाया गया तो वहां तीन लोग मृत पाए गए। मृतकों की पहचान गुलफाम पुत्र पप्पू निवासी मथुरा जिला, मजहर आलम पुत्र जाहिद निवासी कटिहार जिला बिहार और दिलशाद निवासी बिहार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक ने मृतक को सोफा रिपेयर करने के लिए एक कोने में जगह दे रखी थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें