Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Traffic: नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर सख्ती, 5 महीने में 1 लाख से ज्यादा चालान

Noida Traffic: नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर सख्ती, 5 महीने में 1 लाख से ज्यादा चालान

नोएडा। नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जनवरी 2026 से मई 2026 के बीच 1,06,688 वाहनों के चालान काटे हैं। यह अभियान शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और जाम की समस्या को कम करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष जनवरी से दिसंबर 2025 के दौरान 2,45,922 वाहनों और वर्ष 2024 में 2,53,697 वाहनों पर नो पार्किंग जोन में खड़े होने पर कार्रवाई की गई थी। हर साल औसतन ढाई लाख से अधिक वाहन इस तरह के उल्लंघन में पाए जाते हैं, जो लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या को दर्शाता है।

शहर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था होने के बावजूद, कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर सड़क किनारे या नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर देते हैं। नोएडा प्राधिकरण की ओर से मॉल, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, मेट्रो स्टेशन, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पार्किंग सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, लेकिन इसके लिए शुल्क अदा करना होता है, जिसे बचाने के लिए लोग अवैध रूप से सड़क पर वाहन खड़ा कर देते हैं।

इस वजह से कई क्षेत्रों में गंभीर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। विशेषकर होशियारपुर, बैंक्वेट हॉल के आसपास और मेट्रो स्टेशनों के बाहर रोजाना लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिलता है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा कई बार नोटिस और चेतावनी जारी करने के बावजूद स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी है और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

डीसीपी ट्रैफिक Abhay Kumar Mishra ने बताया कि नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है ताकि सड़क पर अव्यवस्था और जाम की स्थिति को रोका जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित पार्किंग स्थानों का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें