Greater Noida Police: सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले 377 लोगों पर कार्रवाई, ग्रेटर नोएडा पुलिस का अभियान तेज

Greater Noida Police: सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले 377 लोगों पर कार्रवाई, ग्रेटर नोएडा पुलिस का अभियान तेज

नोएडा। ग्रेटर नोएडा जोन में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 48 घंटे के भीतर 377 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा करने वालों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) Dr. Praveen Ranjan Singh ने बताया कि पुलिस कमिश्नर Laxmi Singh के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब, हुक्का और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन पर रोक लगाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा जोन के जेवर, रबूपुरा, दनकौर, ईकोटेक-1, बीटा-2, नॉलेज पार्क और दादरी थाना क्षेत्रों में की गई। इन क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने निगरानी और चेकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर नशा करते पाए गए लोगों को पकड़ा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान कई स्थानों पर लोग पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए भागते भी नजर आए, लेकिन टीमों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। सभी पकड़े गए व्यक्तियों को थानों में ले जाकर आगे की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब, हुक्का या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img