दिल्लीभारतराज्यराज्य

भारतीय सेना की टुकड़ी बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास के लिए मंगोलिया रवाना

-विदेशी सैनिकों के बीच सौहार्द और भ्रातृत्व की भावना विकसित करने में मिलेगी मदद

नई दिल्ली, 25 जुलाई :भारतीय सेना की टुकड़ी बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ में भाग लेने के लिए वीरवार को मंगोलिया के लिए रवाना हो गई। यह अभ्यास 27 जुलाई से 9 अगस्त 2024 तक मंगोलिया के उलानबटोर में आयोजित किया जा रहा है। यह अभ्यास विश्वभर के सैन्य बलों के आपसी सहयोग में इजाफा करने के साथ शांति स्थापना के लिए जरुरी क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही अभ्यास में शामिल सैनिकों के बीच सौहार्द और भ्रातृत्व की भावना विकसित करने में सहयोग करेगा।

भारतीय सेना के 40 कर्मियों वाले दल में मुख्य रूप से मद्रास रेजिमेंट की एक बटालियन के सैनिक तथा अन्य सेनाओं के कर्मी शामिल हैं। दल में एक महिला अधिकारी तथा दो महिला सैनिक भी शामिल होंगी। अभ्यास खान क्वेस्ट का लक्ष्य बहुराष्ट्रीय वातावरण में प्रचालन करते हुए भारतीय सशस्त्र बलों को शांति मिशनों के लिए तैयार करना है, जिससे संयुक्त राष्ट्र चार्टर के चैप्टर सात के तहत शांति समर्थन अभियानों में सैन्य तत्परता बढ़ेगी। अभ्यास में उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना निर्माण और संयुक्त सामरिक ड्रिल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इस दौरान सामरिक ड्रिल में स्टैटिक और मोबाइल चेक प्वाइंटों की स्थापना, घेराबंदी और तलाशी अभियान, गश्त, शत्रु क्षेत्र से नागरिकों को निकालना, काउंटर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस ड्रिल, सैन्य युद्ध में प्राथमिक उपचार और हताहतों की निकासी करने जैसे अभ्यास किए जाएंगे।यह अभ्यास पहली बार वर्ष 2003 में अमेरिका और मंगोलियाई सशस्त्र बलों के बीच एक द्विपक्षीय कार्यक्रम के रूप में शुरू हुआ था। इसके बाद, वर्ष 2006 से यह अभ्यास बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना अभ्यास में परिवर्तित हो गया और वर्तमान वर्ष इसका 21वां संस्करण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players