Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सीमा के पति गुलाम हैदर ने की बड़ी मांग, वकील एपी सिंह को सुनाई खरी खरी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सीमा के पति गुलाम हैदर ने की बड़ी मांग, वकील एपी सिंह को सुनाई खरी खरी
पहलगाम जैसे स्वर्ग में घूमने आए 27 निर्दोष लोगों से आतंकवादियों ने धर्म पूछकर बड़ी बेरहमी से गोलियों से छलनी कर दिया

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। पहलगाम जैसे स्वर्ग में घूमने आए 27 निर्दोष लोगों से आतंकवादियों ने धर्म पूछकर बड़ी बेरहमी से गोलियों से छलनी कर दिया। इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है। यहां रहने वाले पाकिस्‍तानी नागरिकों को लगातार उनके वतन वापस भेजा जा रहा है। इन सबके बीच ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में रहने वालीं सीमा हैदर सुर्खियों में है। सीमा के पूर्व पाकिस्‍तानी पति गुलाम हैदर ने खुद को भारतीय नागरिकता देने की मांग कर दी है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से निकाला जा रहा है, वहीं गुलाम हैदर भारत में बसने की बात कर रहा है। वह भारत की नागरिकता मांग रहा है। गुलाम का कहना है कि घुसपैठिये की तरह भारत में घुसकर उसकी पत्नी सीमा हैदर रह सकती है तो मुझे नागरिकता क्यों नही मिल सकती है। पाकिस्तान से जारी एक वीडियो में गुलाम, सीमा हैदर और बच्चियों के जाने से बौखलाया हुआ दिखाई देता नजर आ रहा है। आधे घंटे की वीडियो में गुलाम ने कहा कि सीमा अवैध रूप से भारत में रह रही है। सीमा कोई हीरोइन है या सचिन मीणा कोई हीरो है? सीमा एक क्रिमिनल है जो अवैध तरीके से भारत सरकार के कानून की धज्जियां उड़ाकर दो वर्षों से बैठी हुई है।

भारत में आना कोई बड़ी बात नहीं’
वायरल वीडियो में गुलाम कहता है- ‘सीमा कहती है वह शरण में है। वह किस तरह की शरण में है। मैं भी कल किसी बॉर्डर के तारों के नीचे से अवैध तरीके से भारत में आकर बैठ जाऊं और बोलू कि मैं भी योगी-मोदी जी के शरण में हूं तो क्या मुझे भी भारत की नागरिकता मिल जाएगी? मेरे बच्चे हिन्दुस्तान में है। मेरा आपसे सवाल है क्या मुझे नागरिकता मिल जाएगी। भारत में आना कोई बड़ी बात नहीं है। बंदा किसी भी तरीके से भारत में आ सकता है, बैठ सकता है।’

सीमा के वकील ए‍पी सिंह को भी दीं गालियां
गुलाम का कहना है कि अगर मेरे चार बच्‍चों को भारत की नगरिकता दी जा रही है तो सबसे पहले गुलाम हैदर को दिया जाए क्योंकि दो सालों से मेरे बच्चे उधर ही भारत में रह रहे हैं। मोहम्‍मद गुलाम ने सीमा के वकील एपी सिंह को भी भद्दी-भद्दी गालियां दीं। गुलाम ने कहा कि सबसे पहले उसे जेल में डालना चाहिए जो अवैध तरीके से रह रही सीमा का साथ दे रहा है। वकील एपी सिंह चाटुकार बना हुआ है। अपने आपको वकील कहता है। वह मुल्क का दुश्मन है।

‘पाकिस्‍तान में मेरे बच्‍चों को कोई नहीं मारेगा’
गुलाम हैदर ने कहा कि वह बच्चे मेरे हैं। कह रहे हैं कि बच्चें को मार दिया जाएगा। पाकिस्तान में बच्चों को कौन मारेगा। पाकिस्तान में बच्चों को कोई नहीं मारेगा। सीमा के मुंह पर हम ऐसे थूकते है। सीमा के शक्ल पर क्या है? हम उसको जूते के तले भी नहीं समझते। सीमा को तो आपने उछाल-उछाल कर क्या बना रखा है। सीमा क्या है? उसको जेल में डालो।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें