बंधक बनाकर किया नाबालिग से किया रेप

अमर सैनी

नोएडा। कोतवाली जारचा क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने हथियारों के बल पर नाबालिग लड़की की मां व दो चाचाओं का अपहरण कर पड़ोस के मकान में बंधक बनाया। वहीं लड़की से जबरन निकाह कर उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता के पिता को पता चलने पर ग्रामीणों के दबाव में दबंगों ने लड़की की मां व चाचाओं को बंधन मुक्त किया। आरोपितों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना की शिकायत कंट्रोल रूम में दी।इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना भी किया, लेकिन आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित पक्ष पुलिस के चक्कर लगा रहा है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी की गई है।

पुलिस के अनुसार, जारचा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में परिवार के साथ रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि आठ जुलाई को गांव के छह लोग हाथों में पिस्टल, बंदूक, तलवार आदि हथियार लेकर घर में घुस आए। दबंगों ने घर में बैठी पत्नी, बेटे व दो भाइयों के साथ मारपीट की व हथियारों के बल पर चारों का अपहरण कर पड़ोसी के मकान में ले जाकर बंधक बना दिया।इसके बाद दबंगों ने वापस घर आकर नाबालिग लड़की का अपहरण कर एक लड़के के साथ उसका जबरन निकाह करा दिया और दुष्कर्म किया। पीड़ित पिता ने घटना का पता चलने पर गांव के लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने एकत्र होकर आरोपितों के घर पहुंच कर पांचों को बंधन मुक्त कराया।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत
बताया गया कि आरोपित ने तुरंत ही लड़की को तीन तलाक भी दे दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी 112 नंबर पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद पीड़ित ने जारचा कोतवाली में लिखित शिकायत दी, वहां भी सुनवाई न होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई।एसीपी दादरी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित पक्ष को बुलाया गया है, जिनसे जानकारी लेकर आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img