Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Robbery In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में परिवार को बंधकर बनाकर डकैती, घर ने घुसकर बदमाशों ने 3 लाख कैश और जेवरात लूटे

ग्रेटर नोएडा में परिवार को बंधकर बनाकर डकैती, घर ने घुसकर बदमाशों ने 3 लाख कैश और जेवरात लूटे

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना 142 में स्थित मोहियापुर गांव में 6 से अधिक बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। कल देर रात बदमाश चाकू-तमंचे के बल पर एक घर में घुस गए। परिवार को बंधक बनाकर घर में रखे 3 लाख रुपए, जेवरात लूटकर फरार हो गए। बदमाश कार से आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद मंगरौली-छपरौली गांव की तरफ भाग गए। सूचना मिलते ही थाना 142 प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के ग्राम मोहियापुर में उमेश लोहिया अपने परिवार के साथ गांव से अलग खेतों की तरफ रहते है। रात में करीब एक बजे कुछ बदमाश आ आए। चाकू-तमंचे के बल पर परिवार की महिलाओं को बंधक बना लिया। उनके घर से करीब तीन लाख रुपए व कान की बाली एवं कुंडल, जेवर आदि घर से लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। साथ ही ​​​​​फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने बताया- पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *