Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

बच्चों को खास अंदाज में पढ़ाकर जीता अवॉर्ड

अपने खास अंदाज और इनोवेशन से देश में पढ़ाने वाली सेक्टर 22 स्थित प्राइमरी स्कूल चौड़ा की शिक्षिका रूसी गुप्ता को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
बच्चों को खास अंदाज में पढ़ाकर जीता अवॉर्ड

अमर सैनी

नोएडा। अपने खास अंदाज और इनोवेशन से देश में पढ़ाने वाली सेक्टर 22 स्थित प्राइमरी स्कूल चौड़ा की शिक्षिका रूसी गुप्ता को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, सेक्टर 117 में रहने वाली शिक्षिका अर्चना पांडे को तकनीक के जरिए बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए एडुलीडर्सयूपी अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया जाएगा।

रूसी गुप्ता को यह अवॉर्ड परिषदीय स्कूलों की हिंदी मीडियम वाली छवि मिटाने के लिए मिला है। रूसी की मेहनत की बदौलत ही आज उनके स्कूल के छात्र फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं। रूसी गुप्ता ने बताया कि परिषदीय स्कूल का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में हिंदी मीडियम की छवि आ जाती है। इसे मिटाना काफी मुश्किल था। उनका शुरू से ही लक्ष्य छात्रों को अंग्रेजी में दक्ष बनाना था। उन्होंने इस पर अमल किया। उन्होंने बताया कि जब वह स्कूल आईं तो सभी छात्र अंग्रेजी में काफी कमजोर थे। इससे उबरने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों के बीच परिचर्चा और कई अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इससे विद्यार्थी खेल-खेल में अंग्रेजी के शब्दों को बेहतर तरीके से सीख सके और धीरे-धीरे धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने लगे। इसके लिए उन्होंने विद्यार्थियों को सरप्राइज गिफ्ट का लालच भी दिया। इससे विद्यार्थी अधिक ध्यान से सीखने लगे। साथ ही उनमें अंग्रेजी में परिचर्चा और प्रतियोगिता में जीतने की जिज्ञासा पैदा होने लगी। इसके बाद धीरे-धीरे बच्चे अंग्रेजी भाषा में पारंगत हो गए।

निजी स्कूलों के विद्यार्थियों से बेहतर है अंग्रेजी पर पकड़
रूसी गुप्ता ने बताया कि उनके स्कूल के विद्यार्थियों की अंग्रेजी भाषा पर निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से बेहतर पकड़ है। इसके लिए उन्होंने विद्यार्थियों के बीच अंग्रेजी खेल का आयोजन किया। इसमें सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में पढ़ने वाले दो बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कई बड़े निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में उनके स्कूल के चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने निजी स्कूलों के छठी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को हराकर जीत हासिल की। वे बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए नियमित रूप से काम कर रही हैं।

बच्चों की शिक्षा में तकनीक और ऑटोमेशन का इस्तेमाल
अर्चना पांडे सेक्टर 121 स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर ब्लॉक बिसरख में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। अर्चना पांडे चैट जीपीटी, एआई, वर्चुअल रियलिटी का इस्तेमाल कर डिजिटल क्लास के जरिए बच्चों को पढ़ाने के लिए पूरे प्रदेश में जानी जाती हैं। उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए कई एजुकेशनल ऐप भी बनाए हैं। उनकी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे कोडिंग, वेबसाइट मेकिंग और ऑटोमेशन तकनीक का इस्तेमाल कर छोटी उम्र में ही रोबोट बना रहे हैं। अर्चना पांडे की क्लास में पढ़ने वाले कई बच्चों को जिला और राज्य स्तर पर सम्मान भी मिल चुका है। उन्होंने सरकारी स्कूलों के बच्चों को तकनीक और इनोवेशन के मामले में प्राइवेट स्कूलों से कई गुना आगे बढ़ाया है। जिसके लिए उन्हें एडुलीडर्स यूपी अवार्ड 2024 के लिए जिले से चुना गया है। यह अवार्ड उन्हें 16 सितंबर को दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *