CNG EV Budget Benefit: शहर के 11.26 लाख सीएनजी वाहन चालकों को मिलेगा लाभ

CNG EV Budget Benefit: शहर के 11.26 लाख सीएनजी वाहन चालकों को मिलेगा लाभ

नोएडा। राष्ट्रीय आम बजट में ईवी और सीएनजी वाहनों के लिए किए गए प्रावधानों का असर नोएडा और गौतमबुद्ध नगर के वाहन चालकों पर भी देखने को मिलेगा। परिवहन विभाग के अनुसार जिले में 1,26,548 सीएनजी वाहन पंजीकृत हैं। सीएनजी के दाम कम होने और ईवी बैटरी से जुड़े सामान पर सीमा शुल्क में कटौती से वाहन मालिकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ईवी बैटरियों के निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे माल पर सीमा शुल्क घटने से इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में कमी आ सकती है। इससे आम लोगों का रुझान ईवी की ओर बढ़ेगा। शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यह कदम पर्यावरण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार ने कहा कि बजट में वाहन परिवहन क्षेत्र को राहत दी गई है। इससे सीएनजी और ईवी वाहनों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं सेक्टर-110 निवासी मुकुंद मिश्रा ने कहा कि ईवी वाहनों को बढ़ावा देने के साथ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी तेजी से काम करने की जरूरत है, क्योंकि पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन न होने से लंबी दूरी की यात्रा में दिक्कत आती है।

फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 के महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि ग्रेप लागू होने पर डीजल वाहनों पर रोक लग जाती है। ऐसे में यदि ईवी की कीमत कम होती है और सीएनजी सस्ती होती है तो लोग इन विकल्पों की ओर रुख करेंगे।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img