उत्तर प्रदेशभारतराज्यराज्य

बारिश में युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, विरोध में लोगों ने घेरा थाना

बारिश में युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, विरोध में लोगों ने घेरा थाना

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-48 स्थित एक पार्क में बारिश में भीगती एक युवती से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हे। पुलिस का दावा है कि आरोपी को बनवाया। स्केच और सर्विलांस के आधार पर पकड़ा गया है। वहीं युवती ने भी आरोपी की पहचान कर ली है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान चमन चौहान निवासी गांव बरौला नोएडा के रूप में हुई है। सोमवार को चमन की गिरफ्तारी के विरोध में सुधीर चौहान, सुरेंद्र चौहान, मानसिंह चौहान आदि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान यूनियन के नेता थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और चमन की गिरफ्तारी को बताया है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। आश्वासन के बाद ही किसान नेता थाने से चले गए। इसके बाद चमन की गिरफ्तारी के विरोध में महिलाओं ने थाने में ही धरना शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना है कि चमन बेकसूर है। उसने युवती के साथ छेड़खानी नहीं की है। उसे बेवजह फंसाया जा रहा है। लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगी।

पुलिस का नहीं आया बयान
इस मामले में पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन बात नहीं हो पाई। सूत्रों से पता चला है कि इस मामले की शुरुआत से ही पुलिस की किरकिरी हो रही है। पहले युवती की शिकायत नहीं ली। जब युवती ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो पुलिस ने केस दर्ज किया। अब गिरफ्तारी के विरोध में हंगामा होने पर पुलिस अधिकारियों को जवाब देते नहीं बन रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players