Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : मथुरा में सांसद हेमा मालिनी ने सुनी ‘मन की बात’, पीएम मोदी के संदेश को सराहा

Mathura News (सौरभ) : मथुरा की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने महोली रोड स्थित जय गुरुदेव अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर उनके साथ कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना

‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद हेमा मालिनी ने मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत प्रसिद्ध है और पीएम मोदी बहुत ही सुंदर तरीके से देशवासियों को जोड़ते हैं।

पीएम मोदी के विज़न की प्रशंसा

सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी गरीब हो या उच्च श्रेणी के लोग, हर वर्ग के टैलेंट को उभारने का काम करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा कार्यक्रम में उठाए गए कुछ विषयों का भी उल्लेख किया, जैसे कि इंडियन नेवी की महिला अधिकारियों की उपलब्धियों की सराहना और असम के एक प्रसिद्ध सिंगर के बारे में जानकारी। हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री द्वारा स्वदेशी अपनाने की बात को गर्व की बात बताया।

दुखद घटना पर जताया शोक

सांसद ने हाल ही में दक्षिण भारत में एक कलाकार के कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ या दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुःख जताया। उन्होंने कहा कि जो हुआ वह अच्छा नहीं हुआ।

निजी सवाल से किया किनारा

पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल, जिसमें ‘आई लव मोहम्मद’ का जिक्र था, पर सांसद हेमा मालिनी ने कोई टिप्पणी न करते हुए किनारा कर लिया। इस दौरान उन्होंने केवल पीएम मोदी के संदेश और सार्वजनिक मुद्दों पर ही बात की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें