Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा प्राधिकरण ने एयरपोर्ट के लिए जारी की पैसों की किश्त

अभी तक करीब 1181.2793 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। नोएडा प्राधिकरण भी एयरपोर्ट में सहभागीदार है और उसकी हिस्सेदारी इसमें 37.5 प्रतिशत है। इसी के तहत उसने रकम जारी की
नोएडा प्राधिकरण ने जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल हवाई अड्डे के निर्माण में तेजी के लिए फंड जारी किया है

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल हवाई अड्डे के निर्माण में तेजी के लिए फंड जारी किया है। दूसरे चरण में जमीन अधिग्रहण के लिए प्राधिकरण ने 104 करोड़ रुपये दिए। इस पैसे से बिजली लाइन और जमीन अधिग्रहण का काम होगा। ज्यादातर राशि किसानों को दी जाएगी। पहले चरण का काम तेजी से हुआ, अब दूसरे के लिए व्यापक तैयारियां हैं।

अभी तक करीब 1181.2793 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। नोएडा प्राधिकरण भी एयरपोर्ट में सहभागीदार है और उसकी हिस्सेदारी इसमें 37.5 प्रतिशत है। इसी के तहत उसने रकम जारी की। इस बार यह राशि 104 करोड़ 42 लाख 55 हजार रुपये रही। इससे जमीन के मसले सुलझाने में तेजी आएगी। इस जमीन पर एयरपोर्ट के फेज-2 के पहले चरण का काम होगा। यह जमीन भूमि अर्जन, पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन में पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 के तहत है। प्राधिकरण से मिला पैसा बैठक में पास होने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन को मिलेगा। इस पैसे से बिजली कनेक्शन पर काम होगा। इसके लिए 33 केवी की पावर लाइन बिछाई जाएगी। इससे एयरपोर्ट के लिए 19.5 एमवीए (एचवी-1) सप्लाई होगी। तीसरे चरण के लिए 1888.90 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। प्राधिकरण ने इसके लिए 10 करोड़ 28 लाख रुपये का भुगतान किया। पहले दो चरणों में 1888.90 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना प्रस्तावित था।

सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके निर्माण में आने वाले हर बाधा को समय से पहले दूर किया जाता है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से 31 दिसंबर 2023 तक एयरपोर्ट के लिए करीब 3529 करोड़ 87 लाख रुपये से ज्यादा दिए जा चुके हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *