राज्यदिल्ली

AYUSH Store Launch: केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने जेप्टो पर आयुष स्टोर का किया उद्घाटन

AYUSH Store Launch: केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने जेप्टो पर आयुष स्टोर का किया उद्घाटन

नई दिल्ली में गुरुवार को केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेप्टो पर एक समर्पित ‘आयुष स्टोर’ का उद्घाटन किया। इस नई पहल का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय स्वास्थ्य और वेलनेस उत्पादों को डिजिटल माध्यम से लोगों तक आसानी से पहुंचाना और उनकी उपलब्धता को और व्यापक बनाना है। अब नागरिक जेप्टो प्लेटफॉर्म के जरिए आयुर्वेद, योग और अन्य पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों से जुड़े उत्पादों को ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे।

यह पहल आयुष एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल और जेप्टो के सहयोग से शुरू की गई है। इस डिजिटल स्टोरफ्रंट पर आयुर्वेदिक दवाओं, हर्बल उत्पादों, प्राकृतिक स्वास्थ्य सामग्री और वेलनेस से जुड़े अन्य प्रमाणिक उत्पाद एक ही जगह उपलब्ध होंगे। उपभोक्ता जेप्टो के ऐप या वेबसाइट के माध्यम से इन उत्पादों को आसानी से खोजकर ऑर्डर कर सकेंगे और उन्हें तेज डिलीवरी के साथ घर तक पहुंचाया जाएगा।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयुष उत्पादों की पहुंच बढ़ने से न केवल घरेलू बाजार को मजबूती मिलेगी बल्कि भारत को वैश्विक वेलनेस हब बनाने के लक्ष्य को भी गति मिलेगी।

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने इस पहल को पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को आधुनिक डिजिटल कॉमर्स से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे आयुर्वेद और अन्य भारतीय चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े उत्पादों की लोकप्रियता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को विश्वसनीय उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

वहीं जेप्टो के चीफ पॉलिसी ऑफिसर रचित रंजन ने कहा कि वेलनेस और हेल्थ से जुड़े उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आयुष स्टोर ग्राहकों को एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पर पारंपरिक भारतीय वेलनेस उत्पाद उपलब्ध कराएगा। इस पहल से डिजिटल कॉमर्स और पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों के बीच मजबूत कड़ी बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button