Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida fire: ग्रेटर नोएडा में चलते ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

Greater Noida fire: ग्रेटर नोएडा में चलते ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 130 मीटर रोड पर चल रहे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा और कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक में आग इतनी तेज थी कि सड़क के दोनों ओर धुआं फैल गया और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, वरना यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।

सूत्रों के अनुसार, ट्रक में बड़ी मात्रा में माल लदा हुआ था, जो आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अन्य संभावनाओं पर भी जांच कर रही है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगर आग थोड़ी देर और भड़कती तो आसपास के वाहनों और इलाके में बड़ा नुकसान हो सकता था। मौके पर पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया है। फिलहाल ईकोटेक-3 थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आग तकनीकी खराबी से लगी या किसी बाहरी कारण से।

 

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें