Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश : सीएम के कारण एक माह में दो बार दीपावली मनाने का मिला अवसर, पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में बुधवार को की थी 30 रुपये प्रति कुंतल की ऐतिहासिक वृद्धि की

Lucknow News : योगी सरकार ने बुधवार को पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की ऐतिहासिक वृद्धि की। इस निर्णय के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गन्ना किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के निर्णय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गन्ना किसानों ने अपनी भावनाएं साझा कीं। किसानों ने एक स्वर में कहा कि योगी जी के कारण हमें एक माह में दो बार दीपावली मनाने का अवसर मिला।

सीएम योगी के कारण हुआ संभव, अब मोबाइल पर मिल रही पर्ची

सभी को गोपाष्टमी की बधाई। एक समय था कि जब गन्ना रखे-रखे सूख जाता था और पर्ची नहीं मिलती थी। आज मोबाइल पर पर्ची मिल रही है। आलू-गन्ना, चना-गन्ना, सरसों-गन्ना, पत्ता गोभी गन्ना जैसे सहफसली खेती का अवसर मिला है। आमदनी बढ़ी है। यह मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में ही संभव हो पाया। : संतोष वाजपेयी, प्रगतिशील किसान

भाजपा ने सार्थक किया जय जवान- जय किसान का नारा

योगी सरकार ने गन्ना मूल्य बढ़ाकर किसानों को तोहफा दिया है, इसके लिए धन्यवाद। पूर्व में कांग्रेस हो, बसपा हो या सपा..किसी ने हमारी सुध नहीं ली। ‘जय-जवान जय किसान’ का नारा भले कांग्रेस से आया, लेकिन सार्थक भाजपा सरकार में ही हो सका है। राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था कराई और पीएम मोदी ने हमें सम्मान निधि दिया है। : हीरा सिंह, मथुरा

पहली ही कैबिनेट में योगी जी ने माफ किया हमारा ऋण

पिछली दो सरकारों के 10 वर्ष में गन्ना मूल्य एक रुपये भी नहीं बढ़ा। योगी जी ने 08 वर्षो में 35% से ज्यादा मूल्य बढ़ाया है। पहली कैबिनेट में योगी जी ने हमारे ऋण की माफी की। पूरा प्रदेश निहाल हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीएम योगी अन्नदाता किसानों के उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील हैं। : रामनिवास यादव, प्रगतिशील किसान

आज किसी की हिम्मत नहीं कि एक भी गन्ना गायब कर सके

सीएम योगी के नेतृत्व में एक माह में दो बार दीपावली मनाने का मौका मिला है। गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए किन शब्दों में धन्यवाद करूँ, समझ नहीं आ रहा। पूर्व की सरकारों में कांटे पर घटतौली, व्यवस्था का हिस्सा थी। योगी सरकार बनने के बाद आज किसी की हिम्मत नहीं कि एक भी गन्ना गायब कर सके। : सरदार गुरदत्त सिंह, गन्ना किसान

गरीब किसानों के चेहरे पर योगी सरकार लेकर आई मुस्कान

योगी सरकार ने गरीब किसान के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। प्रदेश सरकार का यह कदम गन्ना किसानों को समृद्धि की ओर लेकर जा रहा है। सरकार का यह फैसला गन्ना किसानों के हित में है। गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए पूरे शामली की ओर से मुख्यमंत्री जी का आभार। : सत्यपाल भूरा, शामली

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें