Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: पैकेज्ड फूड संबंधी तमाम संशोधन हर साल जुलाई में होंगे लागू

नई दिल्ली: पैकेज्ड फूड संबंधी तमाम संशोधन हर साल जुलाई में होंगे लागू
पैकेज्ड फूड आइटम बनाने वाले प्रतिष्ठानों और उद्योगों के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने अपने नियमों में ढील देने का फैसला किया है

नई दिल्ली, 16 जनवरी: पैकेज्ड फूड आइटम बनाने वाले प्रतिष्ठानों और उद्योगों के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने अपने नियमों में ढील देने का फैसला किया है। जिसके तहत पैकेज्ड फूड संबंधी तमाम संशोधनों या बदलावों को अब हर साल एक जुलाई से लागू किया जाएगा।

एफएसएसएआई ने कहा, अक्सर देश में खाने -पीने की पैकेज्ड आइटमों और डिब्बाबंद आइटमों में सेहत की सुरक्षा के मद्देनजर समय -समय पर (साल-भर) खाद्य लेबलिंग विनियमों में बदलाव किए जाते हैं जो अधिक मात्रा में छापी जा चुकी पैकेजिंग सामग्री पर अंकित नहीं हो पाते। ऐसे में एफएसएसएआई ने अपने सेहत संबंधी निर्देश खाद्य उत्पादों पर अंकित करने के लिए एक जुलाई का दिन तय किया है। यानि खाद्य व्यवसाय संचालकों (एफबीओ) को लेबलिंग नियमों में बदलाव का कार्य हर साल जुलाई माह में करना होगा। इससे जहां खाद्य उद्योग के क्षेत्र में जनता के विश्वास में वृद्धि होगी। वहीं, सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध एफएसएसएआई के प्रयासों को मजबूती मिलेगी। साथ ही कंपनियों को अधिक मात्रा में प्री-प्रिंटेड पैकेजिंग सामग्री की खपत करने में आसानी होगी और उनका नुकसान भी नहीं होगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें