Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में किन्नर ने दोस्तों से शादीशुदा प्रेमी की हत्या कराई, चार गिरफ्तार

Bulandshahr News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में एक किन्नर ने अपने प्रेमी की उसके दोस्तों से हत्या करवा दी। किन्नर ने प्रेमी को बहाने से बुलाया और दोस्तों के साथ शराब पार्टी की, फिर लाठी-डंडे और लात-घूंसे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए युवक का सिर और चेहरा ईंट से कुचल डाला और शव को जंगल में गढ्ढे में दबा दिया।‌ हत्या में शामिल ट्रांसजेंडर समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया- किन्नर का दो लड़कों से अफेयर था। जिसकी हत्या हुई है, वह किन्नर से रिलेशन बनाने का दबाव बनारहा था। पीछा छुड़ाने के लिए किन्नर ने उसकी हत्या करवा दी।

युवक के लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम कराया है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में बिलसूरी गांव है।

यहां रहने वाले साक्षर कौशिक (24) का शव मंगलवार को जंगल से बरामद हुआ था। एसपी ने बताया कि साक्षर कौशिक की डेढ़ साल पहले शिवानी से शादी हुई थी। उनका अभी कोई बच्चा नहीं हुआ था। पिता संजीव कौशिक ड्राई क्लीन की दुकान चलाते हैं। वह भी पिता की मदद करता था। 30 मार्च को साक्षर का दोस्त देवेश उसके घर पहुंचा और अपने साथ ले गया। देवीपुरा के एक सीसीटीवी कैमरे में करीब 10:48 बजे दोनों साथ जाते हुए भी कैद हुए। इसके बाद साक्षर घरनहीं लौटा।

मंगलवार को साक्षर के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने देवेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। देवेश साक्षर का पड़ोसी है। पुलिस ने जब सख्ती से देवेश से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।आरोपी देवेश के कबूलनामे के आधार पर पुलिस किन्नर अमन उर्फ अवंतिका (30), दीपक (23), शुभम (26) तक पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने साक्षर की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ने की बात स्वीकार कर ली।

देवेश ने बताया, उसने अपने दोस्तों दीपक और शुभम के साथ मिलकर चंदेरु गांव के बाग में शराब पार्टी की थी। पार्टी के दौरान साक्षर से विवाद हो गया, जिसके बाद तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव को जमीन में दबा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदाई कराई और शव बरामद किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें