अफगानिस्तान को झटका, इंजरी के कारण नावीद जादरान टीम से बाहर

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेनो के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में नौ से 13 सितंबर को अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। मैच से पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नावीद जादरान इंजरी होने के कारण मैच से बाहर हो गए हैं। फिजियो ने उन्हें 3-4 सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। अफगानिस्तान को एक और झटका लगा है।
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। 19 वर्ष के प्रतिभाशाली गेंदबाज नवीद जादरान साइड स्ट्रेन चोट के चलते वाले टेस्ट मैच में नहीं खेल सकेंगे।इसकी पुष्टि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने शुक्रवार को एक्स के माध्यम से की है। उन्हें तीन से चार हफ्ते तक आराम की सलाह दी गई है। नावीद ने अब तक दो टेस्ट व एक वनडे मैच खेला है। टेस्ट में नावीद ने 3.80 के इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए नौ विकेट हासिल किए हैं। 83 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बल्लेबाजी करते हुए दो टेस्ट की चार पारियों में 41 रन बनाए हैं। इससे पहले स्टार प्लेयर राशिद खान भी चोट के चलते टीम में जगह नहीं बना पाए। वहीं, शुक्रवार को अफगानिस्तान की जर्सी का अनावरण किया गया।

जवागल श्रीनाथ निभाएंगे रेफरी की भूमिका
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ सोमवार से ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट में रेफरी की भूमिका निभाएंगे। 67 टेस्ट मैचों में 236 विकेट और 229 वनडे मैचों में 315 विकेट लेने वाले पूर्व तेज गेंदबाज ने वर्ष 2003 में खेल से संन्यास ले लिया था। वर्ष 2006 से आईसीसी एलीट पैनल में शामिल हैं और रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं। श्रीनाथ के साथ शरफुद्दौला, अहमद शाह पकतीन, नितिन मेनन, कुमार धर्मसेना भी ऑफिशियल की भूमिका में होंगे।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img