विश्व जैन संगठन की नोएडा इकाई ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

अमर सैनी

नोएडा। विश्व जैन संगठन की नोएडा इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम मनीष वर्मा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि आगामी 17 सितंबर को जैन त्यौहार अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जनपद गौतमबुद्ध नगर में बूचड़खाने तथा अंडा व मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी करने की मांग की।

विश्व जैन संगठन की नोएडा इकाई के अध्यक्ष केके जैन ने बताया कि जैन धर्म एक बहुत पुराना धर्म है, जो मुख्य रूप से अहिंसा या जियो और जीने दो, कि सर्वोच्च क्रम के अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि दस लक्षण पर्व 8 सितम्बर से 17 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान समाज के लोगों द्वारा विभिन्न धार्मिक गतिविधियों का पालन किया जाता है। जैसे तपस्या, उपवास, प्रार्थना, व्याख्यान आदि करते हैं। आखिरी दिन अनंत चतुर्दशी होती है । जो इस वर्ष 17 सितंबर 2024 को है। यह जैन समाज के लोगों के लिए बहुत पवित्र दिन होता है। जैन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। जैन समाज के लोग इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाते हैं।
विश्व जैन संगठन की मांग पर डीएम ने अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जिले के सभी बूचड़खानों, मांस की दुकानों को बंद करने का आश्वाशन दिया और संबंधित अधिकारी को आवाश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अध्यक्ष केके जैन, महासचिव दिनेश जैन, पंकज जैन, दीपक जैन, प्रदीप जैन, हरीश जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img