Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

गाजियाबाद में कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग महिला के चेहरे को कई जगह से काट डाला

राजनगर एक्सटेंशन की सेवी विलाडे सोसायटी में एक खौफनाक घटना सामने आइर् है
राजनगर एक्सटेंशन की सेवी विलाडे सोसायटी में एक खौफनाक घटना सामने आइर् है

अमर सैनी

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की सेवी विलाडे सोसायटी में एक खौफनाक घटना सामने आइर् है। सोसायटी में घूमने वाले आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने महिला को जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद महिला के चेहरे और गर्दन पर कई जगह नोंचते हुए काटने लगे। महिला के चीखने चिल्लाने पर सुरक्षा गार्ड और सोसायटी के लोगों ने कुत्तों को भगाकर महिला को बचाया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला के पति भूपेश पासी ने बताया कि उसके इलाज पर अब तक करीब 2 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी के लिए भी कहा है। महिला के चेहरे पर 28 टांके आए। उन्होंने बताया कि समिति के अंदर आवारा कुत्तों की समस्या काफी बढ़ गयी है। आए दिन कुत्ते किसी न किसी को निशाना बना रहे हैं। वहीं, नगर निगम की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। घटना के बाद लोगों ने आवारा कुत्तों के सोसायटी से बाहर भगा दिया है। लेकिन अभी डर बरकरार है। निवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों को लेकर नगर निगम में कई बार शिकायत की गई है। लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं हो पाया है। अब इन कुत्तों ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया है। इससे पहले भी कुत्तों का झुंड कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *