आपदा क्षेत्र में फंसे नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा आईसीजी

नई दिल्ली, 1 अगस्त : भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के केरल एवं माहे जिला मुख्यालय और आईसीजी स्टेशन बेपोर के कार्मिक वायनाड में आपदा राहत अभियान में लगातार भागीदारी कर रहे हैं। उनके साथ राज्य प्रशासन, भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं, स्थानीय पुलिस और विभिन्न स्वयंसेवी समूह भी आपदा राहत कार्यों में सक्रिय रूप से जुटे हैं।

प्रवक्ता के मुताबिक डिप्टी कमांडेंट विवेक कुमार दीक्षित के नेतृत्व में 35 कर्मियों वाली आईसीजी टीम बीते 30 जुलाई से चूरलमाला और आस-पास के गाँवों में बचाव अभियान चला रही है। टीम ने आपदा क्षेत्रों में फंसे कई नागरिकों की सहायता की है, उन्हें सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में स्थानांतरित करने में मदद की है। वे जीवित बचे लोगों और लापता लोगों की तलाश में मलबे को साफ करने और घायल व्यक्तियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार प्रदान करने में भी सक्रिय रूप से शामिल हैं।

इसके अलावा कोस्ट गार्ड एयर एन्क्लेव, कालीकट से एक एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर तैनात किया गया है। जो आपदा प्रभावित लोगों के बचाव के लिए हवाई प्रयासों के साथ-साथ राहत सामग्री को हवाई मार्ग से गिराने के लिए स्टैंडबाय रखा गया है। साथ ही आईसीजी शिप अभिनव को कोच्चि से बेपोर भेजा जा रहा है जिसमें जीवन रक्षक उपकरण, राहत सामग्री, दवाइयां और ताजा पानी है। ये आपूर्ति वायनाड में विभिन्न आपदा राहत शिविरों में वितरित की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img