आर्मी कमांड हॉस्पिटल की ट्रांसप्लांट टीम को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली, 1 अगस्त : भारतीय सेना के कमांड हॉस्पिटल वेस्टर्न कमांड (सीएचडब्ल्यूसी) की ऑर्गन ट्रांसप्लांट टीम को राष्ट्रीय ट्रांसप्लांट रिट्रीवल अस्पताल के खिताब से नवाजा गया है। यह खिताब देश भर के लगभग 300 अस्पतालों की ऑर्गन ट्रांसप्लांट टीम में से चयनित प्रतिभाशाली टीम के सदस्यों को राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में प्रदान किया जाएगा।

सेना प्रवक्ता के मुताबिक यह सम्मान न केवल ट्रांसप्लांटेशन में एक नया मानदंड स्थापित करता है, बल्कि अनगिनत रोगियों और उनके परिवारों के लिए आशा के नए द्वार भी खोलता है। सर्वश्रेष्ठ उभरते राष्ट्रीय ट्रांसप्लांट रिट्रीवल अस्पताल के नाम से स्थापित पुरस्कार का वितरण तीन अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रदान किया जाएगा, जो सीएचडब्ल्यूसी के अटूट समर्पण, अभिनव भावना और अंग दान के महान उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img