उत्तर प्रदेश, नोएडा: एनटीपीसी ने संयंत्र स्थापित करने के लिए निर्माण शुरू किया

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। अस्तौली गांव के पास विकसित किए जा रहे अत्याधुनिक कूड़ा निस्तारण केंद्र पर नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) ने अपना संयंत्र स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। कंपनी कूड़े को प्रोसेस कर कोयला बनाएगी। प्रतिदिन 900 टन क्षमता वाले इस संयंत्र के बनकर तैयार होने में लगभग दो साल का समय लगेगा। शहर के सेक्टरों और आसपास के गांवों से निकलने वाले गीले और सूखे कूड़े का निस्तारण प्राधिकरण के सामने बड़ी चुनौती है। अभी इसके निस्तारण की उचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह पर अवैध तरीके से कूड़े का ढेर लग जाता है। इसके स्थाई समाधान के लिए दनकौर क्षेत्र के अस्तौली गांव के समीप 126.54 एकड़ में अत्याधुनिक कूड़ा निस्तारण केंद्र (सैनिटरी लैंडफिल साइट) विकसित किए जाने का काम चल रहा है। यहां ग्रेटर नोएडा और नोएडा से निकलने वाला कूड़ा उसी दिन निस्तारित करने की योजना है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिकारी के मुताबिक, एनटीपीसी ने संयंत्र स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य तेज कर दिया है। इसके बनकर तैयार होने में दो साल का समय लगेगा। बता दें कि अभी लखनावली गांव के पास स्थित अस्थाई डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा डाला जा रहा है। यहां जमा हुए कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। अस्तौली साइट का काम पूरा होने के बाद सारा कूड़ा वहीं पर भेजा जाएगा।

स्टार्टअप कंपनियों को भी मौका दिया जाएगा

अस्तौली में विकसित किए जा रहे कूड़ा निस्तारण केंद्र में एनटीपीसी के अलावा अन्य कंपनियों द्वारा भी संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इसको लेकर तैयार चल रही है। प्राधिकरण स्टार्टअप कंपनियों को भी मौका देगा। छह से अधिक स्टार्टअप कंपनियां पूर्व में अपनी तकनीक का प्रस्तुतिकरण दे चुकी हैं।

अस्तौली में विकसित की जा रही सैनिटरी लैंडफिल साइट पर एनटीपीसी ने अपना संयंत्र स्थापित करने के लिए निर्माण शुरू कर दिया है। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह के और भी संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। -श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img