दिल्लीभारत

नई दिल्ली: आयुर्वेद व आधुनिक चिकित्सा के बीच सेतु को मजबूत करेंगी नई स्वास्थ्य सुविधाएं 

नई दिल्ली: - आयुर्वेद जन-जन के लिए- आयुर्वेद पृथ्‍वी के लिए, का मंत्र वैश्विक स्वास्थ्य के लिए एक आह्वान : प्रजापति

नई दिल्ली, 22 सितम्बर :अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), गोवा के निदेशक प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने कहा, 10वां आयुर्वेद दिवस आयुर्वेद को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने और वैश्विक स्वास्थ्य में इसकी भूमिका को व्यक्त करने का एक अवसर है। इस वर्ष की थीम ‘आयुर्वेद जन-जन के लिए, आयुर्वेद पृथ्वी के लिए’ लोगों के व्यक्तिगत स्वास्थ्य, वैश्विक कल्याण, पारिस्थितिक संतुलन और सतत विकास पर बल देती है।

उन्होंने एआईआईए, गोवा में नई स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन का भी उल्लेख किया जिनमें एक एकीकृत ऑन्कोलॉजी इकाई, सेंट्रल स्टेराइल सप्लाई डिपार्टमेंट, लिनन प्रसंस्करण इकाई और ब्लड बैंक शामिल हैं जो आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के बीच सेतु को मजबूत करेंगे। प्रो. प्रजापति ने लोगों, चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, छात्रों और नीति निर्माताओं से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने इसे एक जन-आंदोलन बताते हुए आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक शोध तथा प्रमाणों के साथ जोड़ने और इसे वैश्विक स्वास्थ्य सेवा में अग्रणी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दसवां आयुर्वेद दिवस न केवल भगवान धन्वंतरि की विरासत का सम्मान करता है बल्कि एक स्वस्थ, संतुलित और टिकाऊ भविष्य की दिशा में एक कदम को भी दर्शाता है।

एआईआईए गोवा की डीन प्रो. (डॉ.) सुजाता कदम ने बताया कि आयुर्वेद दिवस स्वास्थ्य, संतुलन और वैश्विक मान्यता की एक दशक लंबी यात्रा को दर्शाता है। उन्होंने परंपरा व विज्ञान, व्यक्ति एवं समाज तथा मानवता और प्रकृति के बीच एक सेतु के रूप में आयुर्वेद की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने एआईआईए गोवा के योगदान का भी उल्लेख किया। यह 250 बिस्तरों वाला एक अस्पताल है जहां प्रतिदिन 22 ओपीडी सेवाएं उपलब्ध हैं जिनसे अंतर्राष्ट्रीय आगंतुकों सहित 800 से अधिक मरीज लाभान्वित होते हैं। शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल के एक अग्रणी केंद्र के रूप में यह उभर रहा है।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players