Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Uttar Pradesh : हापुड़ में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस, व्यापारी और ट्रांसपोर्टर्स की बैठक, गंगा एक्सप्रेसवे से होगा भारी वाहनों का डायवर्जन

Hapur News : आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस, व्यापारी और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान लागू होने वाले रूट डायवर्जन प्लान पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार भारी वाहनों का डायवर्जन छिजारसी टोल प्लाजा के बजाय गंगा एक्सप्रेसवे से किया जाएगा। इससे कांवड़ मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी।

संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ‘छावनी वाले’ ने ट्रैफिक व्यवस्था ऐसी बनाने का आग्रह किया जिससे कांवड़ियों को असुविधा न हो और शहर का व्यापार भी प्रभावित न हो। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि कांवड़ियों की संख्या और परिस्थितियों के अनुसार निजामपुर बाईपास से वाहनों के आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

व्यापार मंडल के महामंत्री संजय अग्रवाल ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों के निर्बाध संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी और पुलिस-प्रशासन आपसी समन्वय से यातायात व्यवस्था बनाए रखेगा।

बैठक की अध्यक्षता सीओ सदर अनीता चौहान ने की। बेहतर संवाद और त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए संबंधित अधिकारियों, व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों का एक साझा व्हाट्सएप ग्रुप बनाने पर भी सहमति बनी।

इस दौरान थाना प्रभारी मनीष चौहान समेत ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अमित गुप्ता, समरजीत सिंह, संजय शोढ़ी तथा व्यापारी नेता दीपक बंसल, संजय डावर, संजीव जैन, आयुष शर्मा, अमित गोयल, प्रभात अग्रवाल, विवेक गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें