Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Elections: गांधीनगर में AAP के समर्थन में राघव चड्ढा का रोड शो, दीपू चौधरी के लिए मांगे वोट

Delhi Elections: गांधीनगर में AAP के समर्थन में राघव चड्ढा का रोड शो, दीपू चौधरी के लिए मांगे वोट

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार दीपू चौधरी के समर्थन में एक भव्य रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता से आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने की अपील की। रोड शो के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े हैं, जो इस बात का संकेत है कि गांधीनगर की जनता आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, “यह नज़ारा साफ दिखा रहा है कि जनता एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।”

राघव चड्ढा ने पार्टी उम्मीदवार दीपू चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी छवि एक मेहनती और समाज से जुड़े नेता की है। उन्होंने कहा, “गांधीनगर की जनता ऐसे नेता को चुनना चाहती है, जो उनकी समस्याओं को समझे और उनके लिए काम करे। दीपू चौधरी ऐसे ही नेता हैं।” उन्होंने आगे कहा कि जनता का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है। “यह चुनाव सिर्फ एक सीट या उम्मीदवार का नहीं, बल्कि दिल्ली के विकास का चुनाव है। जनता अरविंद केजरीवाल की नीतियों और कामकाज पर भरोसा जताते हुए चौथी बार उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगी।”

AAP नेता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि “दिल्ली की जनता नफरत और झूठ की राजनीति करने वालों को जवाब देने के लिए तैयार है।” उन्होंने दावा किया कि जनता इस बार भी आम आदमी पार्टी को भारी मतों से जिताकर अरविंद केजरीवाल की सरकार बनाएगी। रोड शो के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और लोगों से AAP उम्मीदवार को जिताने की अपील की। रोड शो में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पार्टी नेताओं का उत्साह और बढ़ गया।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें