Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : कार्तिक पूर्णिमा मेले में स्कूली बच्चों ने श्रद्धालुओं को गंदगी न फैलाने, गंगा में कपड़े न धोने आदि के विषय में किया जागरूक

Hapur News : हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में लगने वाले प्राचीन एवं ऐतिहासिक मेले में जिसे मिनी कुंभ के नाम से भी जाना जाता है। जिला प्रशासन की पहल पर वॉलिंटियर्स के ग्रुप को तरंग नाम दिया गया है। वहीं शनिवार को लोकभारती एवं स्वामी विवेकानंद विचार मंच के तत्वाधान में सेनरा पब्लिक स्कूल, रेनबो पब्लिक स्कूल देहरा कुटी एवं महाराजा अग्रसेन सरस्वती शिशु मंदिर बहादुरगढ़ के बच्चों ने वालंटियर के रूप में कार्य किया।

कार्य का प्रारंभ शक्ति चौक से प्रारंभ हुआ। जहां 12 ग्रुप बनाकर कार्य को विस्तृत रूप दिया गया। आज वन बाय वन दुकानदारों को फोकस करते हुए 6 ग्रुप ने उन्हें सफाई के प्रति जागरूक किया एवं गंदगी न फैलाने के लिए वार्ता की गई। तत्पश्चात मेले के मुख्य मार्गो को सफाई करने के पश्चात घाट संख्या 7,8,9, 11 एवं 12 पर तरंग वॉलिंटियर्स ने श्रद्धालुओं को गंदगी न फैलाने गंगा में कपड़े न धोने आदि के विषय में विस्तार से समझाया।

मुख्य स्नान घाट संख्या 9 पर सभी तरंग वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए पर्यावरणविद् भारत भूषण गर्ग ने कहा कि आप सभी का यह कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। परंतु हमें इस कार्य को विस्तार देते हुए अपने घर, अपने गांव और अपने कस्बे में भी ले जाना होगा। हमें अपने घर को पॉलिथीन फ्री करना होगा, यदि किसी रूप में भी पॉलिथीन हमारे घर में आ रही है तो वह घर से बाहर न जाकर खाली बोतलों में उसको भरकर बोतल ब्रिक बना लेनी चाहिए।

मेले में आए हुए श्रद्धालुओं एवं दुकानदारों ने इन तरंग वॉलिंटियर्स को देखकर कार्य की सराहना की एवं स्वयं भी इस विषय में गंदगी ने फैलाने पर ध्यान देने की महत्वपूर्ण बात कही। इस अवसर पर सभी बच्चों को नक्का कुआं गढ़मुक्तेश्वर के महंत स्वामी जी ने अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी के सुखी रहने की कामना करते हुए कहा कि कार्तिक मास में गंगा के किनारे सफाई करने की सेवा से अधिक बढ़कर अन्य कोई सेवा नहीं हो सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें