ग्रेटर नोएडा में मारपीट के बीच कार पर बरसाई 20 गोलियां, वीडियो वायरल

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में थाना दादरी क्षेत्र के कोट गांव में शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की कार पर करीब 20 राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिसकर्मियों की गोलियों के खोखे चुनते हुए वीडियो वायरल हो रही है।

पहला पक्ष शिवा पुत्र पप्पी और दूसरा पक्ष मोंटी व उज्ज्वल थाना दादरी क्षेत्र के कोट गांव के रहने वाले हैं। शनिवार को दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शिवा निजी अस्पताल में भर्ती किसी परिजन को देखने गया था। इस बीच मोंटी व उज्जवल ने शिवा को कोट नहर पर रोक लिया। जहां दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। शिवा ने अपने दोस्त रवि और एक अज्ञात को कोट नहर पर बुला लिया। इसके बाद शिवा के दोस्त रवि ने गाड़ी स्विफ्ट यूपी 16 सीएक्स 6883 को एक खाली जगह पर खडी कर दी। शिवा का आरोप है कि इस बीच मोंटी उसकी कार के पास पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। मोंटी ने करीब 20 राउंड फायरिंग की थी। घटना के समय गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था। शिवा और उसके दोस्तों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। कार पर गोलियां बरसाने के बाद मोंटी अपने साथियों के साथ वहां से चला गया।

घटना के दो वीडियो हुए वायरल
इस घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों ने वीडियो में पुलिसकर्मी और शिख अपने परिजनों के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में शिवा पक्ष पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में बताते हुए दिख रहा है। साथ ही गोलियों के खाली खोखे इकट्ठे कर एक पुलिसकर्मी को पकड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img