Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीएम किसान उत्सव दिवस पर दिखाया गया लाइव प्रसारण, किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की 24वीं किस्तBulandshahar : बुलंदशहर में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर चाचा-भतीजे की मौत, महिला घायलHapur News : हापुड़ में सांसद चंद्रशेखर आजाद की जनसभा कल, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजामHapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

आम आदमी पार्टी की 9 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी

आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी की 9 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी

आम आदमी पार्टी की 9 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी

बरवाला से प्रो. छत्रपाल, साढौरा से रीटा बामनिया और थानेसर से कृष्ण बजाज को दिया टिकट

इंद्री से हवा सिंह, रतिया मुख्तार बाजीगर, आदमपुर से भूपेंद्र बेनीवाल और बावल से जवाहर लाल को प्रत्याशी बनाया

29 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है आम आदमी पार्टी : डॉ. सुशील गुप्ता

अगली सूची जल्द करेंगे जारी, सभी 90 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार : डॉ. सुशील गुप्ता

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 10 सितंबर

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। मंगलवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने 9 प्रत्याशियों की सूची जारी की। आम आदमी पार्टी ने बरवाला विधानसभा से प्रो. छत्रपाल सिंह, साढौरा से रीटा बामनिया, थानेसर से कृष्ण बजाज, इंद्री से हवा सिंह, रतिया मुख्तार सिंह बाजीगर, आदमपुर से भूपेंद्र बेनीवाल, बावल से जवाहर लाल, फरीदाबाद से प्रवेश मेहता, तिगांव से आभाष चंदेला को चुनावी मैदान में उतारा।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बताया कहा कि बीजेपी को जड़ से उखाड़ने के लिए आम आदमी पार्टी ने दूसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इससे पहले सोमवार को आम आदमी पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। अभी तक आम आदमी पार्टी 29 उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है, जल्द ही अगली सूची जारी कर दी जाएगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर काम करते हैं। हमारा मजबूत संगठन चाहता था कि हम मजबूती से चुनाव लड़ें। आम आदमी पार्टी हरियाणा में एक मजबूत विकल्प है और यही मजबूत विकल्प हरियाणा में रंग लाएगा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा को नशे की मंडी बना दिया। हरियाणा का युवक दर-दर ठोकरें खा रहा है। अब हरियाणा के विकास के लिए आम आदमी पार्टी तैयार है। आम आदमी पार्टी का संगठन हरियाणा में सबसे मजबूत है। हम आम आदमी पार्टी के द्वारा दिल्ली और पंजाब में किए गए कामों को लेकर जनता के बीच जाएंग और इस बार बदलाव के लिए वोट करने की अपील करेंगे।

उन्होंने कहा कि एक-एक सीट पर आम आदमी पार्टी के कई कई उम्मीदवार हैं। अब जल्द ही उम्मीदवारों की अगली लिस्ट भी जारी की जाएगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प देगी। आम आदमी पार्टी व्यवस्था बदलने के लिए लड़ाई लड़ रही है। हरियाणा के लिए परिणाम सकारात्मक होंगे। अब हरियाणा से बीजेपी के जाने का समय आ गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *