Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: नोएडा में कबाड़ से बन रहा ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’, अप्रैल के अंत तक होगा तैयार

Noida: नोएडा में कबाड़ से बन रहा ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’, अप्रैल के अंत तक होगा तैयार

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा में पर्यावरण संरक्षण और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण द्वारा एक अनोखा ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ तैयार किया जा रहा है। यह पार्क नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के बीच लगभग 18 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है, जिसमें कबाड़ से जानवरों की आकर्षक आकृतियाँ बनाई जा रही हैं। पार्क में कबाड़ से शेर, चीता, हाथी और मगरमच्छ जैसी जीवंत आकृतियाँ तैयार की जा रही हैं, जिन्हें देखकर ऐसा प्रतीत होगा जैसे जंगल में असली जानवर घूम रहे हों। इस थीम आधारित पार्क में बस और जीप के माध्यम से जंगल सफारी का अनुभव भी कराया जाएगा, जिससे यह पार्क विशेष रूप से बच्चों और परिवारों के लिए एक रोमांचक गंतव्य बन जाएगा।

इस परियोजना का कार्य मार्च 2025 तक पूरा किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से यह समय पर पूर्ण नहीं हो सका। अब प्राधिकरण ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक पार्क का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ ना सिर्फ नोएडा के पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। यह पार्क कबाड़ के उपयोग से बनाए गए अद्भुत ढांचों के माध्यम से यह दर्शाएगा कि रचनात्मकता और सतत विकास किस तरह एक साथ चल सकते हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें