Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: लिफ्ट लेकर कार में बैठे युवकों ने चालक को पीटा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: लिफ्ट लेकर कार में बैठे युवकों ने चालक को पीटा
पर्थला गोल चक्कर के निकट कार चालक को तीन युवकों को लिफ्ट देना भारी पड़ गया। कार से उतरते समय तीनों युवकों का कार चालक से विवाद हो गया

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। पर्थला गोल चक्कर के निकट कार चालक को तीन युवकों को लिफ्ट देना भारी पड़ गया। कार से उतरते समय तीनों युवकों का कार चालक से विवाद हो गया। आरोपियों ने चालक के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसका मोबाइल फोन लेकर चले गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-73 स्थित रॉयल अपार्टमेंट में रहने वाले राकेश बाबू ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से जिला इटावा के गांव ईकरी के रहने वाले हैं। वह 30 जनवरी 2025 की रात करीब 12 बजे कार लेकर सुपरटेक इको सिटी-1 से अपने घर सर्फाबाद आ रहे थे। जैसे ही वह पर्थला गोल चक्कर के निकट पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े तीन अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। वह मदद मांगने लगे। उन्होंने कहा कि वह परेशानी में हैं और उन्हें सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन जाना है। अगर वह गाड़ी में बैठाकर छोड़ दें तो उनकी मदद हो जाएगी। राकेश ने उन युवकों की मजबूरी को देखते हुए तीनों को कार में बैठा लिया और सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के निकट पहुंच गया। राकेश ने जब तीनों को कार से उतरने के लिए कहा तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं, आरोपियों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर नुकसान कर दिया और सिर पर धारदार हथियार से चोट पहुंचाकर घायल कर दिया। आरोपी मोबाइल फोन भी ले गए। लहूलुहान हालत में वह सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को घटना की सूचना दी। अस्पताल में उपचार कराने के बाद पीड़ित ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें