दिल्ली

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की ‘पदयात्रा’ स्थगित, सौरभ भारद्वाज ने दी जानकारी

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की ‘पदयात्रा’ स्थगित, सौरभ भारद्वाज ने दी जानकारी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की आज होने वाली पदयात्रा स्थगित कर दी है और इसे अब 16 अगस्त को आयोजित किया जाएगा. दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा कारणों के चलते आम आदमी पार्टी को यात्रा कार्यक्रम स्थगित करने का परामर्श दिया था जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया. आप नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें दिल्ली पुलिस की सलाह सही लगी. उन्होंने कहा, ‘‘ मनीष सिसोदिया की पदयात्रा आज शाम पांच बजे शुरू होनी थी. दिल्ली पुलिस ने सुझाव दिया कि हम स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या होने के कारण सुरक्षा कारणों से इसे स्थगित कर दें। हमें उनकी सलाह सही लगी और हमने इसे 16 अगस्त के लिए स्थगित करने का फैसला किया। हम इस अवसर पर कोई टकराव नहीं चाहते.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players