उत्तर प्रदेशभारत

2000 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली जाएगी पदयात्रा

2000 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली जाएगी पदयात्रा

अमर सैनी

Related Articles

नोएडा। नव ऊर्जा युवा संस्थान के तत्वावधान में 15 अगस्त को 2000 फीट लंबे तिरंगे के साथ विशाल तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें सांसद डॉ. महेश शर्मा समेत कई प्रमुख लोग शामिल होंगे। तिरंगा पदयात्रा सुबह 9 बजे नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 से शुरू होगी और डीएम चौक, सेक्टर 18, शहीद स्मारक, गोल्फ कोर्स होते हुए सेक्टर 31 सामुदायिक केंद्र पर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान लोग 2000 फीट लंबा और 12 फीट चौड़ा तिरंगा भी लेकर चलेंगे। यह विशाल झंडा भुवनेश्वर से मंगवाया गया है। इसे बनाने में 25 दिन लगे हैं और इसका वजन 200 किलोग्राम से अधिक है। इस झंडे को संभालने के लिए करीब 500 से 900 लोगों की जरूरत होगी। दावा किया जा रहा है कि यह उत्तर प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button