नोएडा भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा निकली गई

नोएडा भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा निकली गई

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकली गई । इस यात्रा में नोएडा विद्यायक पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष और MLC मोहित बेनीवाल, राज्य सभा सांसद श्रीमती कांता करदान मौजूद रही। इस दौरान भरी बारिश भी हुई उसके बावजूद लोगों का उत्साह देखने लायक था। ये तिरंगा यात्रा नोएडा स्टेडियम गेट no 4 से निकली और वहां से होते चौड़ा मोड पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस तिरंगा यात्रा में बैंड के साथ लोगों ने तिरंगा हाथ में लिए देशभक्ति के नारे लगाते हुए कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। इस मौके पर नोएडा विद्यायक पंकज सिंह ने देश के वीर जवान शहीदों को याद करते हुए कहा कि, ‘तिरंगा हमारी शान है. आज इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम देश के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.’मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस मुहिम पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. जगह-जगह तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है। इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एक सूत्र में पिरो दिया है और देश भक्ति की भावना हर बच्चे बच्चे में आज देखने को मिल रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img