आईसीजी के फास्ट पेट्रोल वेसल ‘अदम्य’ और ‘अक्षर’अरब सागर में लॉन्च

नई दिल्ली, 28 अक्तूबर : भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने पहली बार अपने दो फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) ‘अदम्य’ और ‘अक्षर’ सोमवार को एक साथ अरब सागर में लॉन्च किए। इस दौरान आईसीजी महानिदेशक परमेश शिवमणि की पत्नी प्रिया परमेश ने ‘अथर्ववेद’ के मंत्रों के साथ दोनों एफपीवी का उद्घाटन और नामकरण किया।

ये नवनिर्मित पोत समुद्री सुरक्षा, निगरानी और नियंत्रण के साथ अपतटीय संपत्तियों और द्वीप क्षेत्रों की सुरक्षा करने में आईसीजी की मदद करेंगे। इन्हें चुनौतीपूर्ण नौसैनिक मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है। प्रत्येक एफपीवी की लंबाई 52 मीटर, चौड़ाई 8 मीटर, अधिकतम गति 27 नॉट माइल है। इन समुद्री जहाजों को अमेरिकी शिपिंग ब्यूरो और भारतीय शिपिंग रजिस्टर के कड़े दोहरे वर्ग प्रमाणन के तहत आईसीजी की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन और निर्मित किया गया है। जो 473 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले आठ एफपीवी के लिए जीएसएल से किए गए अनुबंध का हिस्सा हैं। इन तीव्र गश्ती पोतों का निर्माण जीएसएल ने 60% से अधिक स्वदेशी सामग्री से किया गया है। इस दौरान आईसीजी के डीजी, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के सीएमडी बृजेश कुमार उपाध्याय के अलावा नौसेना, आईसीजी, जीएसएल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img