उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हत्यारा हुआ घायल

Hapur News : (शाहरुख़ खान) नगर कोतवाली पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक हत्यारा गोली लगने से घायल हो गया है। घायल बदमाश की पहचान बुलंदशहर के गुलावठी निवासी आमिर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो और मृतका का आधार कार्ड बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला

सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि नगर कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ अच्छेजा पीर के पास गश्त कर रहे थे, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शारदा हत्याकांड का आरोपी पिलखुवा की तरफ से आ रहा है। पुलिस ने जब आरोपी को रोकने की कोशिश की तो वह बदनौली की तरफ भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। सीओ ने बताया कि पूछताछ में आमिर ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने 2 अप्रैल की रात को शारदा को अपने आटो में पक्का बाग से बैठाया था। इसके बाद वह उसे दिल्ली रोड पर सिनेमा हॉल के पास एक खाली प्लॉट में ले गया।

गला दबाकर की हत्या

वहां उसने शारदा का सामान छीनने की कोशिश की, लेकिन शारदा ने इसका विरोध किया। विरोध के दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई और गुस्से में आकर आमिर ने शारदा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव को प्लॉट में फेंककर फरार हो गया था। मामले में मृतका के पति ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी किसी अपराध में शामिल रहा है या नहीं। फिलहाल, घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सीएनजी पंप पर सर्टिफिकेट को लेकर मारपीट, दो कर्मचारी घायल

Hapur News : हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में...

Topics

Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्ताव

भारत और इजरायल के बीच प्रगाढ़ होते कूटनीतिक और सामरिक रिश्तों की एक नई और ऐतिहासिक मिसाल सामने आई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर उच्चस्तरीय वार्ता करते हुए...

Indian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहार

सऊदी अरब के पवित्र धार्मिक शहरों मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा में पिछले दो से तीन हफ्तों से फंसे करीब 4,000 भारतीय उमरा जायरीनों की सुरक्षित और त्वरित स्वदेश वापसी के संबंध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईए...

Odisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित ओडिशा दौरे से पूर्व राज्य में किसानों और आदिवासी संगठनों ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ओडिशा के सबसे प्रभ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img