Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार चार युवकों की मौत, एक घायल

थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रात्रि 2 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया
।थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रात्रि 2 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया

अमर सैनी

नोएडा।थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रात्रि 2 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर ने एक ऑल्टो कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। उसका इलाज नजदीक के मेट्रो अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर चालक फरार है।

एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया की रविवार रात करीब 2 बजे एक ऑल्टो से 5 लड़के दिल्ली की ओर जा रहे थे। शिवानी फर्नीचर सेक्टर-11 के पास ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। एक को अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक का इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती उत्तम ने पुलिस को बताया कि उनके साथी मोहित, विशाल, मनीष और हिमांशु की मौत हुई है। जबकि उत्तम घायल हो गया।बताया जा रहा है कि दिल्ली से नोएडा खाना खाने गए थे। वहां से लौटते समय हिमांशु उर्फ बिट्‌टू गाड़ी चला रहा था। जैसे ही हम शिवानी फर्नीचर के पास पहुंचे। यहा एच ब्लाक सेक्टर-11 के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में जोर दार टक्कर मार दी।हादसे में मोहित, विशाल , हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उत्तम का इलाज अभी चल रहा है। उसे हल्की चोट लगी है।

ट्रैक्टर की रफ्तार थी तेज
जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी। वो गलत दिशा से आ रहा था। टक्कर इतनी तेज थी। कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से युवकों को कार से बाहर निकाला। जिसमें तीन की मौत मौके पर ही हो गई थी।

परिवार में छाया मातम
हादसे में जान गंवाने वाला हिमांशु उर्फ बिट्टू मां की बात मान लेता तो शायद इकलौता बेटा जिंदा होता। हिमांशु उर्फ बिट्टू की मां सावित्री देवी ने रोते-रोते दर्द भरी कहानी बताई। इकलौते बेटे के चले जाने से परिवार पर गमों का पहाड़ टूटा। मौत के बाद चार गलियों में सन्नाटा पसर गया, सभी परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।बिट्टू की मां सावित्री देवी ने बताया कि सब एक-दूसरे के दोस्त थे। घर से किसी दोस्त की पार्टी में जाने की बात कहकर पांचों निकले थे। बिट्टू के पिता ओला में कार चलाते हैं। मृतक बिट्टू का परिवार पिथौरागढ़ और मनीष ऋषिकेश, उत्तराखंड का मूल निवासी, मोहित अलीगढ़ व विशाल हाथरस यूपी का मूल निवासी था।
प्राधिकरण ने तीन सुपरवाइजरों को नौकरी से निकाला
नोएडा। शहर के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल की वजह से पूरे शहर में गंदगी फैल रही है। इस क्रम में नोएडा प्राधिकरण ने तीन सुपरवाइजरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। प्राधिकरण का दावा है कि इस हड़ताल को इन सुपरवाइजरों ने षड्यंत्र के तहत शुरू किया है।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण लगातार शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में शहर के 14 जोन में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से सफाई कार्य कराया जा रहा था। लेकिन 23 सितंबर से सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर अचानक हड़ताल शुरू कर दी। इस हड़ताल के कारण शहर में व्यापक रूप से गंदगी फैल रही है, जिससे नोएडा की सुंदरता और छवि धूमिल हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के दौरान तीन नए सुपरवाइजरों की लापरवाही सामने आई, जिसके कारण उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। ये सुपरवाइजर महेंद्र कुमार, विवेक कुमार और विजय कुमार हैं, जो सेक्टर 67, 108 और 105 में काम करते थे।

प्राधिकरण ने चेतावनी
अधिकारियों ने बताया कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी सुपरवाइजरों के साथ एक बैठक भी की गई। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे कार्यस्थल पर उपस्थित रहते हुए सफाई कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करें और सफाई कार्य सुनिश्चित करें। अगर किसी भी सेक्टर या ग्राम में सफाई कार्य के प्रति लापरवाही की जाती है, तो संबंधित सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *