Farmers Protest: दिल्ली कूच के आह्वान पर किसानों को रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी, अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई

Farmers Protest: दिल्ली कूच के आह्वान पर किसानों को रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी, अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई

रिपोर्ट: रवि डालमिया

किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के चलते दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। चिल्ला बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर आवागमन को सीमित कर दिया गया है। इसके साथ ही, दिल्ली-यूपी के सभी लिंक रोड को भी बैरिकेडिंग कर बंद किया गया है। सुरक्षा निगरानी के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जा रहा है।

पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि कुछ किसान संगठनों के दिल्ली कूच के एलान की अग्रिम जानकारी मिलने के बाद तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सदन भी चल रहा है, इसलिए किसानों को नई दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। हमारी प्राथमिकता यह है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था बाधित न हो, यातायात सामान्य रहे, और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। दिल्ली पुलिस लगातार नोएडा पुलिस के संपर्क में है और उनके साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है। पुलिस का कहना है कि उनकी कोशिश है कि स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित किया जाए।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img