Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में नाबालिग ने 40 वर्षीय शख्स की चाकू गोदकर हत्या की

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में नाबालिग ने 40 वर्षीय शख्स की चाकू गोदकर हत्या की

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक नाबालिग ने 40 वर्षीय व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक के अनुसार, मंगलवार सुबह 11 बजे जानकारी दी गई कि सोमवार रात करीब 12:45 बजे त्रिलोकपुरी 10 ब्लॉक के कूड़ेदान के पास एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की, लेकिन आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया।

हत्या की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर हत्या में शामिल नाबालिग की पहचान हुई और उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किसी बात को लेकर उसका मृतक से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। हालांकि, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img