उत्तर प्रदेश, नोएडा: पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में लिफ्ट फंसी, आधे घंटे तक कैद रहे निवासी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र की पॉश हाउसिंग सोसायटी पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में शनिवार को लिफ्ट खराब हो गई। 4 मंजिल पर अचानक लिफ्ट रुक जाने से उसमें सवार कई लोग फंस गए। करीब आधे घंटे तक लोग लिफ्ट में कैद रहे। कड़ी मशक्कत के बाद मेंटेनेंस टीम के कर्मचारियों ने फंसे लोगों को बाहर निकाला। लिफ्ट फंसने की घटना के बाद निवासियों ने जमकर हंगामा किया।

लिफ्ट में फंसे लोगों की ओर से बार-बार अलार्म बजाए जाने और मदद के लिए पुकारे जाने के बावजूद सोसायटी का मेंटेनेंस स्टाफ समय पर नहीं पहुंचा। निवासियों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए खुद ही प्रयास कर लिफ्ट का दरवाजा खोला और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि कुछ देर बाद मेंटेनेंस कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

वीडियो हुआ वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लिफ्ट में फंसे लोगों की घबराहट और परेशानी साफ देखी जा सकती है। सोसायटी के निवासियों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लिफ्ट मेंटेनेंस की जिम्मेदार एजेंसी पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है।

पहले भी हो चुकी घटना
निवासियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना हुई हो। पहले भी लिफ्ट में तकनीकी खराबी और सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सोसायटी निवासी अंकित अग्रवाल ने बताया हम अपने बच्चों और बुजुर्गों के साथ यहां रहते हैं। इस तरह की घटनाएं न सिर्फ डरावनी है बल्कि भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img