उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: 1.5 हजार फार्म हाउस डूबे, ट्रैक्टर से बाहर निकाल रहे सामान, पुश्ता रोड पर बनी हजारों झुग्गी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: 1.5 हजार फार्म हाउस डूबे, ट्रैक्टर से बाहर निकाल रहे सामान, पुश्ता रोड पर बनी हजारों झुग्गी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा के डूब क्षेत्र में दो दिनों से बाढ़ का पानी आ गया है। यहां रहने वाले लोग अब पलायन करने को मजबूर हैं। यहां यमुना और पुश्ता की तरफ सेक्टर-133, 134, 135, 168 के अलावा 150 सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां करीब 1.5 हजार से ज्यादा फार्म हाउस यमुना के जल में डूब गए है। पुश्ता को पूरी तरह से खाली कराया जा रहा है। प्रशासन और प्राधिकरण ने नगली वाजिदपुर के बारातघर के अलावा दो अन्य स्थानों पर आश्रय स्थल बनाए है। जिसमें सामुदायिक किचन का प्रबंध किया जा रहा है।

पुश्ता रोड करीब 16 किमी लंबी है। इस रोड पर सेक्टर-94 से सेक्टर-168 तक तक थोड़ी-थोड़ी दूर पर लोग झुग्गी लगा रहे है। अधिकांश झुग्गी लग चुकी है। इसमें रहने वाले लोग फार्म हाउस, नर्सरी और खेतों में काम करने वाले लोग है। प्रशासन के अलर्ट के बाद ये अपना सामान लेकर बाहर आ गए। झुग्गी बना ली और यही रह रहे है। खाने पीने का इंतजाम किए है। खाना बना रहे है और बच्चों का पालन कर रहे है। हालांकि इसमें से अब भी कई परिवार है जिन तक प्रशासन की राहत नहीं पहुंच सकी है। शौचालय और डॉक्टर की डिमांड ज्यादा है।

100 मीटर तक घुसा पानी

इन परिवारों में बच्चे , बुजुर्ग और नौजवान भी है। जो बाहर आ गए वो अंदर रह गए लोगों का सामान बाहर निकालने का प्रयास में उनकी मदद कर रहे है। यमुना पुश्ता से करीब 100 मीटर अंदर तक यमुना का पानी आ चुका है। ये पानी तब आया जब हरियाणा के हथनी कुंड बांध से करीब 3 लाख 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

मंगलवार शाम चार बजे पहुंचा पानी
लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम 4 बजे पानी पहुंचा था। इसके बाद से लगातार पानी बढ़ रहा है। बुधवार को पानी बढ़ता जा रहा है और पुश्ते के करीब पहुंच रहा है। लोगों की फसल, नर्सरी में रखे पौधे सभी बर्बाद हो गए। वो सामान तो ले आए लेकिन खड़ी फसल वहीं छोड़ आए। पानी के साथ वो बह गया। अंदर करीब 5 से 10 फीट तक पानी है। लोग अब भी ट्रैक्टर की मदद से अंदर जा रहे है और बचा हुआ सामान लेकर बाहर आ रहे है।

अब भी लगातार आ रहा पानी
हथनीकुंड से छोड़ा गया पानी आज रात में भी आएगा। ऐसे में यहां यमुना का जल स्तर और बढ़ेगा। मंगलवार को यमुना का जल स्तर आज रात तक करीब 207 मीटर तक पहुंच सकता है। ये मंगलवार को 200.60 मीटर तक था। ऐसे में जल स्तर बढ़ने के साथ डूब क्षेत्र में पानी बढ़ेगा। इसके अलावा नोएडा में हो रही बारिश का असर भी यमुना पर दिखेगा। लोगों का फार्म हाउस छोड़ना लगातार जारी है।

2000 से ज्यादा पशुओं को निकाला
यमुना पुश्ता में गैर सरकारी गौशाला है। यहां से करीब 2000 से ज्यादा मवेशियों को बाहर निकाला जा चुका है। अब भी मवेशी अंदर है। जिनको बाहर निकाला जा रहा है। आश्रय स्थलों पर करीब 600 से ज्यादा लोग मौजूद है। करीब एक हजार से ज्यादा लोग पुश्ता पर झुग्गी बनाकर रह रहे है। ये लोग पुश्ता के अलावा नीचे की सड़कों पर भी मौजूद है।

ये गांव हुए प्रभावित
नोएडा में मंगरौली, छपरौली, गुलावली, मोहियापुर के अलावा झट्टा,याकूतपुर गांव के अलावा नंगलीवाजिदुपर में बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। बता दे यमुना पुश्ता पर 2023 में बाढ़ आई थी। जिसमें करीब 1200 लोगों का रेस्क्यू किया गया। इससे कहीं ज्यादा मवेशियों को बचाया गया। साथ ही 2000 हजार से ज्यादा लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए सामुदायिक किचन और आश्रय स्थल बनाए गए थे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players