Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश : मथुरा के गोवर्धन तलाव में अनंत चतुर्दशी पर धरा अलौकिक छप्पन भोग

Mathura News (सौरभ) : मथुरा के गोवर्धन तलहटी में अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर एक भव्य और ऐतिहासिक छप्पन भोग उत्सव का आयोजन किया गया। गिर्राज सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गिरिराज महाराज को 21,000 किलो शुद्ध घी से बने छप्पन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग लगाया गया।

इन व्यंजनों में सोने के वर्क से सजे पकवान भी शामिल थे, जो इस आयोजन को और भी विशेष बना रहे थे। गिरिराज महाराज का श्रृंगार भी अद्भुत था, उन्हें सोने-चांदी से बने हिंडोले में विराजमान कर सप्तरत्न श्रृंगार पहनाया गया। प्रभु ने राजाधिराज के दिव्य स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए।

इस दौरान उनके हाथ में एक हीरा जड़ित बांसुरी थी, जो भक्तों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। उत्सव के लिए पूरी गोवर्धन तलहटी को रंग-बिरंगी रोशनी और हरी-भरी सजावट से सजाया गया था।

गिर्राज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने बताया कि यह उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भक्तों की सच्ची आस्था और भक्ति का प्रतीक है। इस आयोजन ने भक्ति और आस्था का एक अनोखा उदाहरण पेश किया और भक्तों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें