उत्तर प्रदेश, नोएडा: झमाझम बारिश, सड़कों पर जलभराव, लोगों को आवाजाही में हो रही दिक्कत

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा में बुधवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर होते-होते काले बादल घिर आए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब घंटेभर की बारिश ने शहर की नालियों को ओवरफ्लो कर दिया और सड़कें तालाब जैसी दिखने लगीं। जलभराव होने से लोगों की आवाजाही में काफी परेशानी होनी लगी। हालांकि, बारिश रुकने के बाद पानी धीरे-धीरे निकलने लगा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। हवा की रफ्तार 8 से 10 किमी प्रतिघंटा रही और वातावरण में नमी की मात्रा 95 प्रतिशत तक पहुंच गई।

मौसम विभाग की मानें तो 2 दिनों में हल्की रुक रुक कर बारिश होने की संभावना है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार को स्कूल बंद रखने का आदेश दिया। नोएडा में सेक्टर-6, हरौला, सेक्टर-1,2,3,4 , नयाबांस के अलावा अन्य स्थानों पर जल भराव की समस्या हुई। इससे यातायात प्रभावित हुआ। इसके अलावा एक्सप्रेस वे लिंक रोड पर जाम की सामना लोगों को करना पड़ा। वहीं सेक्टर-62 , 58 में सड़क के किनारों पर जलभराव जैसी स्थिति रही।

रेगुलेटर किए गए बंद
तेज बारिश और निचले इलाकों में पानी भराव को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। सेक्टर-168 स्थित शाहदरा ड्रेन के रेगुलेटर को बंद कर दिया गया, जिससे यमुना का पानी बैक फ्लो न कर पाए। इसके बावजूद कई स्थानों पर बरसाती नालियों में बैक फ्लो हुआ और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। लोग मजबूरी में उसी पानी से होकर गुजरते रहे।

दो दिनों तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक रुक-रुक कर गरज के साथ बारिश हो सकती है। इससे जलभराव और ट्रैफिक की दिक्कतें बनी रह सकती हैं। प्रशासन ने निचले इलाकों और डूब क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है।

2023 की बाढ़ की याद ताजा करते हुए प्रशासन ने बताया कि उस समय यमुना पुश्ता से करीब 1200 लोगों को रेस्क्यू करना पड़ा था। इस बार हालात बिगड़ने न दें, इसके लिए डूब क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश, नोएडा

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img