नई दिल्ली: खाद्य परिसरों में ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ ऐप क्यूआर कोड प्रदर्शन जरुरी : एफएसएसएआई

नई दिल्ली, 3 अगस्त : भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने देश के रेस्तरां, ढाबा, कैफे और भोजनालयों सहित तमाम किओस्क स्वामियों को परामर्श दिया है कि वे अपने प्रवेश द्वार, बिलिंग काउंटर या बैठने के क्षेत्र में अपने लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदर्शित करें। ये लाइसेंस ग्राहकों को साफतौर पर दिखाई देने चाहिए। साथ ही इन पर फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप के क्यूआर कोड भी प्रदर्शित होने चाहिए।

दरअसल, सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से एफएसएसएआई एक मुहिम चला रहा है जिसके तहत राष्ट्रव्यापी परामर्श जारी किया गया है। एफएसएसएआई के मुताबिक, यह उपाय उपभोक्ताओं को शिकायत निवारण के लिए एक सीधा और उपयोगकर्ता-अनुकूल मंच प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाएगा।

प्राधिकरण के मुताबिक ऐप का क्यूआर कोड एफएसएसएआई लाइसेंस और पंजीकरण के पहले पृष्ठ पर उपलब्ध करा दिया गया है। एफबीओ को यह भी कहा गया है कि वे अपनी डिजिटल संपत्तियों, जैसे वेबसाइट और ऑनलाइन ऑर्डरिंग प्लेटफॉर्म, जहाँ भी लागू हो, पर फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप का क्यूआर कोड या सीधा डाउनलोड लिंक प्रदर्शित करें। ताकि लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।

खाद्य उपभोक्ता शिकायतों का समाधान
एफएसएसएआई द्वारा विकसित फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप, उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी मुद्दों के बारे में शिकायत दर्ज करने, खाद्य उत्पादों पर भ्रामक दावों की रिपोर्ट करने, लाइसेंस प्राप्त और पंजीकृत एफबीओ के बारे में बुनियादी जानकारी प्राप्त करने और एफएसएसएआई की नवीनतम खाद्य सुरक्षा पहलों और अलर्ट के बारे में सूचित रहने की सुविधा देता है। ऐप के माध्यम से दर्ज की गई शिकायतें स्वचालित रूप से संबंधित क्षेत्राधिकार प्राधिकरण को भेज दी जाती हैं, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होती है और उपभोक्ता शिकायतों के समाधान में देरी कम होती है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img