Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में कंपनी में भीषण आग, 15 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में कंपनी में भीषण आग, 15 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में बीती देर रात फ्रूटी के पेपर से स्ट्रॉ बनाने वाली एक कंपनी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी व आसपास के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में डर और हड़कंप फैल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी। मौके पर फायर विभाग की 15 गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। इस भीषण आग में कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना ग्रेटर नोएडा थाना ईकोटेक थर्ड क्षेत्रान्तर्गत सी 124, उद्योग कैंट-2 की बताई जा रही है। फायर विभाग और पुलिस ने आसपास के इलाकों को सुरक्षित किया और कंपनी के नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img