उत्तर प्रदेश, नोएडा: कार टायर चोरी करने वाले बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने सोमवार तड़के कारों के टायर चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। इनकी पहचान बदायूं के मनोज, फिरोजाबाद के अंकित के रूप में हुई है। कांबिग में पकड़े गए बदमाशों की पहचान शाहजहांपुर के राहुल और आगरा के मनीष के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में सूरजपुर इलाके में रह रहे थे। गिरोह के कब्जे से चोरी के 20 टायर मय रिम, 10 अलॉय व्हील, दो जैक, एक टायर लीवर और 4200 रुपये नकद, तमंचा, कारतूस, चाकू और घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार तड़के सुबह पुलिस गश्त करते हुए गामा-1 इलाके के पास पहुंची। पुलिस को वहां एक स्विफ्ट कार दूसरी कार के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखी। जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे जबकि अन्य दो कार के पास घूम रहे थे। पुलिस को देखकर बाहर घूम रहे बदमाश कार में बैठने लगे और भागने की कोशिश की। पुलिस की चारों ओर से घेराबंदी देखकर बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश मनोज और अंकित के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए।

जाकिर और हर्ष को बेचते थे टायर

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह चारों मिलकर एक सक्रिय गिरोह चलाते हैं। दिन में यह लोग घर के बाहर सेक्टर, कॉलोनियों में खड़ी होने वाली कारों की घूमकर रेकी करते थे। रात में घरों के बाहर खड़ी कारों के टायर, अलॉय व्हील और अन्य सामान चोरी कर लेते थे। चोरी के टायर और सामान जाकिर और हर्ष नामक व्यक्तियों को बेचकर मोटी कमाई करते थे। पुलिस फरार जाकिर व हर्ष की तलाश में छापेमारी कर रही है। आरोपी पुराने टायर और रिम को उनकी वैरायटी और कीमत के हिसाब से सस्ते दाम पर बेचकर इससे मिलने वाले पैसे से मौज मस्ती करते थे।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img