Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

भगवान के घर का ताला तोड़कर दानपात्र से नगदी की चोरी

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में चोर ने एक मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से नगदी चोरी कर ली
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में चोर ने एक मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से नगदी चोरी कर ली

अमर सैनी

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में चोर ने एक मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से नगदी चोरी कर ली। घटना के बाद शातिर चोर मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में होली की रात नकाबपोश चोरों ने गेट का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर की दानपात्र पेटी में रखी नगदी को चोरी कर ले गए। चोरी की यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अगले दिन पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाज सेवी सुखबीर आर्य ने बताया कि होली के चलते मंदिर का पुजारी अपने गांव गए थे। अज्ञात चोर द्वारा दानपात्र का ताला तोड़कर दानपात्र में रखे पैसे चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु को चोरी की जानकारी हुई। चोर की वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *