Mission Shakti: नोएडा में महिलाओं को साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

0
1
Noida NCR News in Hindi

Mission Shakti: नोएडा में महिलाओं को साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

नोएडा में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया। शनिवार को जिले के तीनों जोन के थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड और डिजिटल पेमेंट से जुड़े खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को बताया कि अनजान नंबर से आने वाली कॉल, लिंक या मैसेज पर कभी भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें। पुलिस अधिकारियों ने समझाया कि साइबर अपराधी अक्सर बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर या सरकारी एजेंसी बनकर कॉल करते हैं और लोगों को झांसे में लेते हैं। ऐसे मामलों में तुरंत कॉल काटकर आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं और www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें, ताकि समय रहते धनराशि को रोका जा सके।

इसके अलावा घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ या ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में कैसे और कहां शिकायत करनी है, इसकी भी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान प्रदेश के सभी जिलों में पिछले कई महीनों से चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है।

कमिश्नरेट पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें और जागरूक रहकर साइबर अपराधियों से खुद को सुरक्षित रखें।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ